MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

मुख्यमंत्री के निर्देश: राजधानी क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करें

रायपुर, 11 मार्च।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी कार्य तय योजना और समयसीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं तथा उनकी नियमित समीक्षा की जाए।

   श्री साय ने यह निर्देश उन्होंने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।बैठक में राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार-वाणिज्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्राधिकरण की परिकल्पना की गई है।

बैठक में क्षेत्रीय मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स विकास, मेट्रो संचालन के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी स्टडी, विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति तथा राजधानी क्षेत्र विकास एवं निवेश योजना तैयार करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। प्राधिकरण की प्रारंभिक गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

  बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button