MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, छत्तीसगढ़ में पखवाड़े भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम

रायपुर, 28 मार्च।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

   पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है।इस समिति का संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को बनाया गया है। समिति में रंजना साहू, जी. वेंकटराव, शिवनाथ यादव, ऋतु चौरसिया और कमल गर्ग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी।

  प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर इस बार भी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़े भर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

  उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर लगातार गतिविधियां संचालित की जाएंगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमामय और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हों।

Related Articles

Back to top button