MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मां का अस्पताल जाकर हाल-चाल जाना

रायपुर 26 जून।छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता का अस्पताल जाकर हाल-चाल जाना।

श्रीमती पटेल रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री बघेल की माता के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंटकर माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री की माता पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है।उनका उपचार रायपुर के साथ ही दिल्ली के डाक्टरों की देखरेख में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button