MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया के मध्य चलेगी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

रायपुर 09 अप्रैल।रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गाड़ी संख्या 08867/08868 (गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

    रायपुर रेल मंडल की विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 26 से 27 जून 26 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 08868 (रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल 2026 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से (19:10) बजे प्रस्थान करेंगी।

    इस समर स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी – 2, सामान्य – 4, शयनयान – 10 एवं 3एसी – 4 सहित कुल 20 (ICF) कोच होंगे। यह समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, बरौनी, दरभंगा, समस्तीपुर, एवं सीतामढ़ी होते हुए रक्सौल तक जाएगी।

Related Articles

Back to top button