MainSlideछत्तीसगढ़

गुटबाजी और आंतरिक सत्ता-संघर्ष कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र – सुंदरानी

रायपुर 30 जून।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस में अंदरूनी सत्ता-संघर्ष मचने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

श्री सुंदरानी.ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में गुटीय प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।प्रदेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर मोहन मरकाम की नियुक्ति के मद्देनजर ट्विटर पर उन्हें बधाई दी लेकिन प्रदेश सरकार में बतौर मंत्री नियुक्त किए गए सरगुजा संभाग के ही विधायक अमरजीत भगत को मंत्री सिंहदेव ने बधाई देना मुनासिब नहीं समझा।यह कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और सत्ता-संघर्ष का जीता-जागता उदाहरण है।

उन्होने कहा कि गुटबाजी और आंतरिक सत्ता-संघर्ष कांग्रेस का मूल राजनीतिक चरित्र रहा है लेकिन छह महीने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता में लौटी कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह की सियासी खींचतान और गुटबाजी में उलझ गए हैं, वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी हैरतभरा है।

श्री सुंदरानी ने कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और बधाई देना या न देना नितांत व्यक्तिगत विषय है, पर जो सत्तारूढ़ दल इस तरह गुटबाजी और सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है तो इसका सीधा दुष्प्रभाव प्रदेश के विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। भाजपा छत्तीसगढ़ के हितों को राजनीतिक घमासान की बलि नहीं चढऩे देगी।

Related Articles

Back to top button