MainSlideदेश-विदेश

हिमाचल में बस के खड्ड में गिर जाने से तीन लोगों की मौत

शिमला 01 जुलाई।शिमला में झांझरी के पास हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस के आज खड्ड में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्‍य घायल हो गए।

झांझरी के पास हुई इस दुर्घटना में अधिकतर स्‍कूली बच्‍चे थे। बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो छात्राओं ने अस्‍पताल जाते हुए दम तोड़ दिया।

हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर गहरा व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने  जिला प्रशासन से पीड़ितों को सभी संभव सहायता उपलब्‍ध कराने को कहा है।

 

Related Articles

Back to top button