होम छत्तीसगढ़ मजदूर दिवस से पहले 500 श्रमिकों को साइकिल हेतु आर्थिक सहायता, बृजमोहन...

मजदूर दिवस से पहले 500 श्रमिकों को साइकिल हेतु आर्थिक सहायता, बृजमोहन ने DBT से दी राशि

0

रायपुर, 30 अप्रैल।मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के ‘हितग्राही सम्मान समारोह’ में करीब 500 महिला-पुरुष श्रमिकों को साइकिल खरीदने के लिए 17 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई।

    रायपुर जिले के 372 लाभार्थियों (291 पुरुष, 81 महिलाएं) सहित रायगढ़, दुर्ग, बलौदा बाजार, कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा के श्रमिकों को योजना का लाभ मिला।

    कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए, जबकि प्रत्येक हितग्राही के खाते में लगभग 3,697 रुपये DBT के माध्यम से भेजे गए। अग्रवाल ने कहा कि साइकिल से श्रमिकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

    उन्होंने बताया कि श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाएं उनके श्रम मंत्री कार्यकाल (2003-2008) में शुरू की गई थीं, जिनका लाभ आज भी मिल रहा है। वर्तमान में मंडल की 14 योजनाएं संचालित हैं, जिनमें न्यूनतम वेतन, पीएफ, बीमा और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं।

     कल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस और उनका जन्मदिन होने के अवसर पर उन्होंने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

    कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।