MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 31 नए पाजिटिव

रायपुर 12 जून।छत्तीसगढ़ में पहली बार पिछले 24 घंटे में 31 नए पाजिटिव मरीजो की तुलना में ढ़ाई गुने से भी अधिक 79 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 31 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें कोरबा के 15,रायपुर के 09,दुर्ग के तीन,बलौदा बाजार के दो,राजनांदगांव एवं धमतरी के एक- एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।जिन 79 पाजिटिव मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया उऩमें सर्वाधिक 41 मरीज बलौदा बाजार जिले के है।

राज्य में अभी तक कुल 98596 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1429 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 879 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 544 मरीजो को ठीक होनो के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक छह संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button