होम छत्तीसगढ़ सीएम साय का बड़ा फैसला: सरकारी कारकेड में केवल जरूरी वाहन

सीएम साय का बड़ा फैसला: सरकारी कारकेड में केवल जरूरी वाहन

0

रायपुर, 13 मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि अब उनके आधिकारिक दौरों और कार्यक्रमों के दौरान केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और अधिकारियों से भी वाहनों सहित अन्य शासकीय संसाधनों का जरूरत के अनुसार और संयमित उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जिम्मेदार और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम करेगी।

    श्री साय ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार शासकीय परिवहन व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। उनका कहना है कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़े सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। यदि हर नागरिक ईंधन बचत को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो यह पहल एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकती है।