होम छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: रमन ने प्रोटोकॉल काफिले से घटाए...

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: रमन ने प्रोटोकॉल काफिले से घटाए 4 वाहन

0

रायपुर, 13 मई। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण संबंधी अपील का समर्थन करते हुए अपने प्रोटोकॉल काफिले में शामिल चार वाहनों के उपयोग को कम करने का निर्णय लिया है।

    डा.सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संसाधनों का संयमित और जिम्मेदार उपयोग समय की आवश्यकता है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दिया गया संदेश हर नागरिक और जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणादायक है तथा राष्ट्रहित में सभी को सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते रहे हैं और उसी भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है। डॉ रमन सिंह ने इसे जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य और संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

     इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से समझें और आवश्यकता के अनुसार संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। उन्होंने लोगों से जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और राष्ट्रहित में सहयोग की भावना के साथ आगे आने का आग्रह किया।