MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

निर्वाचन आयोग ने आन्‍ध्रप्रदेश के मुख्‍य सचिव को किया तलब

नई दिल्ली 15 मई।निर्वाचन आयोग ने आन्‍ध्रप्रदेश के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक को चुनाव के बाद की हिंसा को रोकने में प्रशासन की विफलता को लेकर समन भेजा है।

 सूत्रों के अनुसार आयोग ने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के बारे में व्यक्तिगत रूप से बताने के लिए उन्हें कल नई दिल्ली बुलाया।

  हाल ही में आन्‍ध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में संज्ञान लेते हुए आयोग ने मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्‍य में इस प्रकार की घटना दोबारा से न हो। आयोग ने कहा है कि इस बात पर लगातार जोर दिया गया है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्‍थान नहीं है। 

Related Articles

Back to top button