MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की मां के निधन पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने किया शोक व्यक्त

रायपुर 07 जुलाई।छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मंत्रिपरिषद के सदस्यों लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वाणिज्य कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने श्रीमती बघेल के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होने मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की कठिन घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर से संबल प्रदान करने की भी प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button