MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने मुख्यमंत्री की मां के निधन पर किया दुःख व्यक्त

रायपुर 07 जुलाई।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. महंत ने यहां जारी शोक संदेश में दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि दुख के इस समय वे और उनका पूरा परिवार श्री बघेल और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button