होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से

0

रायपुर, 15 जून। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पांच दिवसीय इस सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा अन्य शासकीय कार्यों के माध्यम से जनहित के मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे। सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत करेगी, वहीं विपक्ष भी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

    मानसून सत्र में कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषय प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की समस्याएं, सिंचाई व्यवस्था, समर्थन मूल्य, ग्रामीण विकास योजनाएं तथा कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत बहस होने के संकेत हैं।