MainSlideखेल जगत

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत को छह पदक

नई दिल्ली 15 जुलाई।भारत ने जर्मनी के सुहल में  जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के दूसरे दिन दो स्वर्ण सहित छह पदक हासिल किए हैं।

पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गौरव राणा ने स्‍वर्ण पदक जबकि अर्जुन सिंह चीमा ने रजत पदक जीता है। इन दोनों ने विजयवीर सिद्धू के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता में टीम इवेंट का स्‍वर्ण पदक भी  हासिल किया।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में, प्रिया राघव ने रजत और जबकि विभूति भाटिया ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने हर्षदा निथवे के साथ टीम इवेंट का रजत पदक हासिल किया।

Related Articles

Back to top button