होम छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की संगीतमय शाम

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की संगीतमय शाम

0

राजनांदगांव, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 15 अक्टूबर को शहर के ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम को लेकर शहर के संगीतप्रेमियों में उत्साह है। आयोजन समिति भव्य संगीतमय शाम को यादगार बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। भावेश बैद के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियों और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

     आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। दिग्विजय स्टेडियम में होने वाली इस संगीतमय प्रस्तुति में जुबिन नौटियाल के गीत मुख्य आकर्षण होंगे।

    आयोजन समिति के सदस्य भावेश बैद ने बताया कि डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति राजनांदगांव के संगीतप्रेमियों के लिए खास अवसर होगी। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए युवा वेलफेयर फाउंडेशन की टीम लगातार जुटी हुई है।