MainSlideछत्तीसगढ़

तीन तलाक बिल पास होना अभूतपूर्व और ऐतिहासिक-भाजपा

रायपुर 30 जुलाई।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने तीन तलाक बिल के राज्यसभा से भी पास हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है।

श्री उसेंडी ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के तुष्टिकरण की नीति का सबसे ज्यादा शिकार मुस्लिम समुदाय की महिलायें होती रही है।मुस्लिम महिलाओं ने सदियों से चले आ रहे इस अन्याय के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है।उन्होने शाहबानों मामले को याद करते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस के नेतृत्व में आजाद भारत के इतिहास में एक कभी न माफ किये जाने लायक भूल की थी।

श्री उसेंडी ने कहा कि इस नये कानून से मुस्लिम समाज की महिलाओं का न केवल सशक्तिकरण हुआ है, बल्कि वे अब ज्यादा सुरक्षित हुई हैं।

Related Articles

Back to top button