MainSlideखास ख़बरराजनीति

लोगो में पिछले पांच वर्षो में देश के आगे बढ़ने की धारणा हुई मजबूत- मोदी

नई दिल्ली 14 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान किये गये सैंकड़ों सुधारों से लोगों की  इस धारणा को मजबूती मिली है कि देश आगे बढ़ रहा है।

श्री मोदी ने आज एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि एनडीए सरकार की शुरू के 75 दिनों की उपलब्धियां उसके पिछले पांच वर्ष के दौरान किये गये काम के आधार पर ही प्राप्‍त की जा सकी हैं।उन्होने कहा कि उनकी सरकार अभूतपूर्व गति से काम कर रही है और सही और स्‍पष्‍ट नीतियों से बहुत कुछ हासिल हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सरकार ने यह दिखा दिया है कि लोगों के अपार जन-समर्थन से क्‍या कुछ हासिल किया जा सकता है।उन्‍होंने कहा कि सरकार ने 75 दिनों में काफी कुछ हासिल किया है, जिसमें चन्‍द्रयान-2, तीन तलाक, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कार्रवाई और कश्‍मीर से लेकर किसान तक के मुद्दे शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button