MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 01 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता हैं।किसी भी कार्य का शुभारंभ गणपति की पूजा के साथ की जाती है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button