MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की दूसरी कड़ी का प्रसारण कल

रायपुर 07 सितम्बर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर रविवार को होगा।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. चैनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी में इस बार का विषय युवा और शिक्षा रखा गया है।

Related Articles

Back to top button