MainSlideछत्तीसगढ़

पराक्रमी कार्यकर्ताओं के बूते दंतेवाडा में भाजपा करेंगी जीत हासिल-रमन

दन्तेवाड़ा 19 सितम्बर।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पराक्रमी व परिश्रमी है।वह हर परिस्थितियों में विजय हासिल करना जानता है।

डा.सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के समर्थन में दन्तेवाड़ा व गीदम में रोड़ शो करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पराक्रमी व परिश्रमी है।वह हर परिस्थितियों में विजय हासिल करना जानता है।उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के लिए जुटा है। जनता भलिभांति जानती है कि विकास के पक्षधर कौन है।दन्तेवाड़ा की पहचान पुरी दुनिंया में एक रोल मॉडल जिले के रूप में हुई है, लेकिन इसकी गति पिछले नौ महीने से थम सी गई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह सबको पता है।

वहीं मेटापाल व तुमनार की जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता हर मोर्चे पर लगा हुआ है। हमारी जीत ऐतिहासिक होगी। विधायक भीमा मंडावी का शहादत व्यर्थ नही जायेगा।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी विजय विशाल होगी। जनता लोकतंत्र के उपासक व परिवारवाद के पोषकों के बीच का फैसला 23 सितंबर को हमारी जीत कर देगी।हमारे विकास कार्यों को जनता ने करीब से देखा है, इसलिए हमारा ही चुनाव करेगी।वहीं भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी ने बचेली, पोरोकमेली, गमावाड़ा व दन्तेवाड़ा में व्यापक जन संपर्क किया।

Related Articles

Back to top button