MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

राजनांदगांव 23 सितम्बर।छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला पुलिस के समक्ष आज एक पांच लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष राजनांदगांव में पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष राजेश टोप्पा उर्फ अजीत उर्फ लच्छू 30 वर्ष निवासी अढ़ाईकट्टा चौकी अंबागढ़ ने आत्मसमर्पण किया।  राजेश 2009 में नक्सल संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस ने नक्सली राजेश पर पांच लाख रूपये का इनाम भी रखा हुआ था।

दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता ने आत्मसमर्पित नक्सली को पुलिस की पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

आत्मसमर्पित नक्सली ने पूठताछ में पुलिस को बताया वो नक्सली अब दोहरी नीति के तहत काम कर रहे है। स्थानीय नक्सलियों के साथ भेदभाव भी किया जा रहा है। इसी कारण उसने हथियार छोडक़र मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button