MainSlideखेल जगत

रांची टेस्ट में भारत की स्थिति काफी मजबूत

रांची 21 अक्टूबर।दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टैस्ट मैच में भारत की स्थिति मजबूत हो गई है।

मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक मेहमान टीम ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में आठ विकेट पर 132 रन बना लिये थे। भारत के पास अब भी 203 रन की बढ़त है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत दो-शून्य से आगे है।

Related Articles

Back to top button