होम मेनस्लाइड खट्टर कल लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की दूसरी बार शपथ

खट्टर कल लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की दूसरी बार शपथ

0

चंडीगढ़ 26 अक्टूबर।हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में फिर शपथ लेंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

श्री खट्टर ने आज दोपहर बाद यहां हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।उन्होने बाद में पत्रकारों को बताया कि..सरकार बनाने का हमारा जो क्लेम है वो हमने प्रस्‍तुत किया। राज्‍यपाल महोदय ने 27 अक्‍टूबर निमंत्रण दिया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जाए और कल दोपहर सवा एक बजे राजभवन में ही यह शपथ ग्रहण होगा..।

श्री खट्टर भाजपा और जन-नायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार के मुखिया होंगे। छह निर्दलीय विधायक भी भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

इससे पहले दिन में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल को केंद्रीय पर्यवेक्षकों और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन की उपस्थिति में सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।