MainSlideराजनीति

हरियाणा के खट्टर मंत्रिमंडल में 10 मंत्री शामिल

चंडीगढ़ 14 नवम्बर।हरियाणा में आज मंत्रिमंडल के पहले विस्‍तार में 10 मंत्रियो को शामिल किया गया।

हरियाणा के राज्‍यपाल एस एन आर्य ने आज राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज 10 मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्‍या 12 हो गई । शपथ लेने वालों में आठ भाजपा के जबकि एक जननायक जनता पार्टी और एक निर्दलीय विधायक शामिल है।

मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री और चार राज्‍य मंत्री शामिल किये गये हैं। राज्‍य मंत्री के पास स्‍वतंत्र प्रभार रहेगा। इस बार मंत्रिमंडल में एक महिला को स्‍थान मिला है।

Related Articles

Back to top button