MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 16 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है। भगवान विश्वकर्मा ने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है।

उन्होने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

Related Articles

Back to top button