Saturday , January 17 2026

संसद में केन्द्र शासित प्रदेशों का विलय विधेयक पारित

नई दिल्ली 03 दिसम्बर।संसद ने आज दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केन्‍द्रशासित प्रदेशों का विलय विधेयक -2019 पारित कर दिया। राज्‍यसभा ने इसे आज पारित किया जबकि लोकसभा इसे पहले ही पास कर चुकी है।

गृह राज्‍यमंत्री जी किशन रेड्डी ने विधेयक पर चर्चा करते हुए स्‍पष्‍ट किया कि इस विलय से भाषायी नीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इससे दोनों केन्‍द्रशासित प्रदेशों के लोगों को बेहतर सेवाएं प्राप्‍त होंगी तथा प्रशासनिक खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही योजनाओं और कार्यक्रमों में भी एकरूपता होगी।

इससे पहले बहस के दौरान कांग्रेस के मधुसूदन मिस्‍त्री ने प्रश्‍न उठाया कि दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों के विलय से किस तरह प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी।भाजपा के विनय सहस्‍त्रबुद्धे और जनता दल युनाइटेड के आर सी पी सिंह ने विधेयक का समर्थन किया।