MainSlideछत्तीसगढ़

रायपुर में अब तक 489 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

रायपुर, 05 दिसंबर।नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने के चौथे दिन आज रायपुर जिले में कुल 386 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। इस तरह अब तक जिले में कुल 489 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो चुके है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडे ने बताया कि आज नगर पालिक निगम रायपुर में 151, नगर पालिक निगम बीरगांव में 1, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में 48, नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में 51, नगर पालिका परिषद आरंग में 28, नगर पंचायत अभनपुर में 26, नगर पंचायत खरोरा में 26 और नगर पंचायत कूंरा में 27, नगर पंचायत माना कैम्प में 28 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

इस तरह नगर पालिक निगम रायपुर में अब तक 199, तरह नगर पालिक निगम बीरगांव में 1, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में 64, नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में 59, नगर पालिका परिषद आंरग में 31, नगर पंचायत अभनपुर में 43, नगर पंचायत खरोरा में 27, नगर पंचायत कूंरा में 36 नगर पंचायत माना कैम्प में 29 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो चुके है।

Related Articles

Back to top button