MainSlideदेश-विदेश

नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक

नई दिल्ली 15 दिसम्बर।राष्‍ट्रीय राजधानी के जामिया नगर इलाके में आज शाम नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों को आग लगा दी।

दिल्‍ली पुलिस के परामर्श पर दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम ने जामिया-मिलिया-इस्‍लामिया, सुखदेव विहार, ओखला विहार और जसोला विहार-शाहीन बाग मेट्रो स्‍टेशनों को बंद कर दिया।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसी भी तरह की हिंसा स्‍वीकार्य नहीं है और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए।वहीं भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं और लोगों को गुमराह कर रहीं हैं।

 

Related Articles

Back to top button