MainSlideदेश-विदेश

आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश

श्रीनगर 26 दिसम्बर।जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के लिए कश्मीर में नाकेबंदी करके सघन तलाशी अभियान चलाने का आह्वान किया है।

श्री सिंह ने कल यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से विघटनकारी गतिविधियों समेत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा।

पुलिस महानिदेशक का यह बयान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा गृहमंत्रालय और जम्मू-कश्मीर के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद आया है।

Related Articles

Back to top button