MainSlideखेल जगत

सौम्या सुनील दलवी ने भारोत्तोलन में बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड

गुवाहाटी  16 जनवरी।यहां चल रहे खेलो इंडिया युवा खेलों में आज महाराष्‍ट्र की सौम्या सुनील दलवी ने भारोत्तोलन  में लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम भारवर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

लड़कों के 49 किलो में महाराष्‍ट्र के मुकुन्‍द ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। साइक्लिंग में पंजाब के नमन ने टीम इवेंट पर स्‍वर्ण पदक जीता।

लड़कियों के वर्ग में असम की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा बॉस्‍केटबॉल, बॉक्सिंग, खो-खो, लॉनबॉल के मुकाबले भी खेलो इंडिया में जारी हैं।

 

Related Articles

Back to top button