MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 281 हुई

रायपुर 26 मई।छत्तीसगढ़ में आज 68 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 281 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन 68 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें मुंगेली जिले के 27,बेमेतरा के 13,राजनांदगांव के 12,बालोद के छह,कांकेर के 04,बिलासपुर एवं जशपुर के दो- दो एवं बलरामपुर एवं सूरजपुर से एक-एक मरीज है।सात मरीजो को आज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 57479 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 55539 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1580 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 360 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 79 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button