MainSlideछत्तीसगढ़

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी प्रकार के आयोजन प्रतिबंधित

रायपुर, 20 मार्च।छत्तीसगढ़ सरकार ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आयोजनों को प्रतिबंधित कर दिया है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और सभी पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर 31 मार्च तक सभी प्रकार के निजी, अर्द्धशासकीय तथा शासकीय आयोजन प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग द्वारा इसके साथ ही प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने और अपुष्ट जानकारियों का फैलाव रोकने सभी आदेश वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए है।विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों और एन.आई.सी. के राज्य सूचना अधिकारी को परिपत्र जारी कर सभी आदेशों व निर्देशों को शासकीय वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button