MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मदिरा दुकानें,रेस्टोरेंट, होटल,बार 25 मार्च तक बंद

रायपुर 21 मार्च।छत्तीसगढ़ सरकार ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आम जन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से देशी-विदेशी मदिरा दुकाने , रेस्टोरेंट, होटल,बार 25 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के रायपुर बिलासपुर के गोदाम, जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भंडारों को  25 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत 23 मार्च से 31 मार्च तक समस्त एफ. एल 4/4-क क्लब तथा 25 मार्च तक समस्त रेस्टोरेंट, होटल बार बंद करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button