MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित

रायपुर 25 मार्च।छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत राजधानी रायपुर सहित सभी 28 जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रुम के हेल्प लाइन नंबर आम जनता के लिए जारी किए गये हैं।ये सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे।आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर इन कंट्रोल रुमों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण के लिये राज्य स्तर पर हेल्प लाइन नंबर 104 है।

ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लाक डाउन लागू किया गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नागरिकों से लाक डाउन की बंदिशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घरों पर ही रहें। सिर्फ अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकले।

Related Articles

Back to top button