MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जन्मदिन

रायपुर 10 अप्रैल।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया।

सुश्री उइके ने  ट्विटर, मैसेज, दूरभाष तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार की। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वे इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें।उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडु ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि व संतोष प्रदान करे और राष्ट्र की सेवा में अनवरत प्रयासरत रहें।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी कामना है कि सदैव जनकल्याण और राष्ट्रसेवा में समर्पित रहकर आपने जिन मानदंडों को स्थापित किया है, उनसे प्रदेशवासी अधिक से अधिक लाभान्वित हों और आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को छूता रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि आपके प्रतिपालकत्व में प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें, आपके संरक्षण में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और अधिक बढ़े, ऐसी हम सब कामना करते हैं। राज्यपाल सुश्री उइके को त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन मुण्डा एवं सुश्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने ट्वीट और मैसेज के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button