MainSlideखास ख़बरराजनीति

प्रचार के आखिरी दिन शाह,राहुल एवं नड़्डा करेंगे चुनावी सभाएं

रायपुर 14 नवम्बर।आम तौर पर प्रचार के आखिरी दिन चुनावी सभाओं से गुरेज करने वाली कांग्रेस एवं भाजपा ने छत्तीसगढ़ मॆं आखिरी दिन भी अपने दिग्गजों को उतार दिया है।गृह मंत्री अमित शाह,कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड़्डा कल कई सभाएं करेंगे।

    प्रदेश भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह कल साजा,जांजगीर और कोरबा में तीन अलग अलग जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।कल ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आरंग तथा अम्बिकापुर में दो अलग अलग जनसभाएं सम्बोधित करेंगे।

     वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कल आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे।प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्री गांधी दोपहर एक बजे बेमेतरा में तथा तीन बजे बलौदा बाजार में अलग अलग दो चुनावी सभाएं सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button