Friday , February 27 2026

पूर्ण लाकडाउन के कारण कल छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित

रायपुर, 22 मई। पूर्ण लाकडाउन के कारण कल छत्तीसगढ़ में कल 23 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में आज आदेश जारी कर दिया।राज्य सरकार पहले ही कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण एवं महामारी के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से मई माह में हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लाकडाउन रखने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के परिपालन में राज्य शासन ने मई माह के चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया है।