MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हुई

रायपुर 24 मई।छत्तीसगढ़ में 36 नए मरीजो के आज मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 185 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन 36 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें बिलासपुर जिले के 19,बलरामपुर जिले के छह,बलौदा बाजार जिले में चार,कोरिया जिले से दो  ,बेमेतरा,गरियाबन्द,सरगुजा,मुंगेली एवं रायगढ़ जिलों से एक एक मरीज हैं। इसके साथ ही मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से एक तथा कोविड अस्पताल बिलासपुर से दो मरीजो को ठीक होने के बाद आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

राज्य में अभी तक कुल 52878 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 49996 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 2631 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 252 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 67 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button