MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 315 हुई

रायपुर 28 मई।छत्तीसगढ़ में आज 29 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 315 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन 29 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें मुंगेली जिले के 11,जशपुर से 08,बिलासपुर से 04,कांकेर से तीन,रायगढ़ से दो एवं कोरिया जिले से एक मरीज है।

राज्य में अभी तक कुल 61771 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 59585 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1788 सैंपल की जांच जारी है।राज्य में अभी तक कुल 398 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 83 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button