MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई के निधन पर किया दुःख व्यक्त

रायपुर 23 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।श्री गोगोई का आज गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।

श्री बघेल ने यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि श्री गोगोई के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने असम की जनता की सेवा को अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लिया था।उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री बघेल ने श्री गोगोई के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button