MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 53 नए मरीज,जबकि 116 हुए डिस्चार्ज

रायपुर 15 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि एक मरीज की मौत भी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 53 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें कोरबा के 17,बिलासपुर एवं रायपुर के सात – सात,राजनांदगांव एवं मुंगेली के छह- छह,बलौदा बाजार के तीन,बलरामपुर.दुर्ग एवं कोण्डागांव के दो-दो तथा कोरिया का एक मरीज है। इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एम्स रायपुर में धमतरी के एक मरीज की मौत हुई है,वह दूसरी बीमारियों से पीडित होने के कारण भर्ती था,बाद में उऩका टेस्ट पाजिटिव आया था।इसके साथ ही आज 116 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 107172 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1715 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 875 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 831 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक नौ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button