MainSlideदेश-विदेश

देश में अब तक 3 लाख 59 हजार 860 कोविड रोगी उपचार के बाद स्वस्थ

नई दिल्ली 02 जुलाई।देश में अब तक 3 लाख 59 हजार 860 कोविड रोगी उपचार के बाद स्‍वस्‍थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 11881 रोगी ठीक हुए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर लगभग  59.51 प्रतिशत हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 हजार 148 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब देश में कोविड मरीजों की कुल संख्‍या छह लाख 4641 हो गई है। एक दिन में 434 लोगों की मृत्‍यु के साथ मृतकों की कुल संख्‍या 17 हजार 834 हो गई है। दो लाख 26 हजार 947 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में दो लाख 29 हजार 588 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 90 लाख 56 हजार 173 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button