MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 52 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 03जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 52 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान राज्य में 52 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 52 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें कांकेर के 08,रायपुर एवं राजनांदगाव के सात –सात,बिलासपुर एवं बलरामपुर के छह-छह,रायगढ़ के पांच,जगदलपुर एवं नारायणपुर के तीन – तीन तथा दुर्ग एवं कबीरधाम के एक-एक मरीज है। इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 52 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 177544 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 3065 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 637 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 2414 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 14 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button