MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मिले 153 नए मरीज

रायपुर 09 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 153 रिकार्ड नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान 68 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 153 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें सर्वाधिक 56 मरीज रायपुर के हैं।इसके अलावा नारायणपुर के 45,बीजापुर के 13,कोरबा के 09, सरगुजा के 06,बलरामपुर एवं बिलासपुर के पांच-पांच,जांजगीर के 03,दंतेवाड़ा.कांकेर.बेमेतरा के दो–दो, दुर्ग.राजनांदगांव.कवर्धा.सूरजपुर एवं जशपुर के एक-एक मरीज है।एम्स रायपुर में भर्ती सरगुजा के एक संक्रमित मरीज की इस दौरान मौत भी हो गई। इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 68 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 196150 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 3679 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 761 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 2903 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button