होम देश-विदेश सुरक्षा बलों ने एनएससीएन आईएम गिरोह के छह सदस्यों को मार गिराया

सुरक्षा बलों ने एनएससीएन आईएम गिरोह के छह सदस्यों को मार गिराया

0

ईटा नगर 11 जुलाई।अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लोंगडिंग जिले में एनएससीएन आईएम गिरोह के छह सदस्य मारे गए।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आर.पी. उपाध्याय ने बताया कि यह कार्रवाई असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने मिल कर की। उग्रवादियों के कब्जे से कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार लोंगडिंग जिले में वक्का सर्कल के नगीनू गांव क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें असम राइफल्स के एक जवान के घायल होने की भी खबर है।