MainSlideखास ख़बर

एक ही दिन में सबसे अधिक संख्या में मरीजो के स्वस्थ होने का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली 09 अगस्त।भारत में एक ही दिन में सबसे अधिक संख्‍या में स्‍वस्‍थ होने का भी नया रिकॉर्ड बना है और 53 हजार 879 रोगियों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब तक बीमारी से स्‍वस्‍थ हुए लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 14 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है।यह संख्‍या इस समय इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में दोगुने से अधिक है। आज स्‍वस्‍थ होने की दर बढकर 68.87 प्रतिशत हो गई।

प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकारों द्वारा मिलकर विभिन्‍न उपायों पर अमल करने से मरीज बडी संख्‍या में ठीक हो रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button