Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में पुलिस दूरसंचार के 54 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत

रायपुर 20 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पुलिस दूरसंचार के 54 अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

पुलिस दूरसंचार में कार्यरत 35 प्रधान आरक्षक, 14 सहायक उप निरीक्षक एवं 05 उप निरीक्षक कुल  54 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभाग द्वारा पदोन्नति दी गई है।

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आज वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन नवपदोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।