MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने रानी दुर्गावती को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर 05 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि तत्कालीन गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की मिसाल हैं।वह भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं।उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया।

उन्होने कहा कि रानी दुर्गावती मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

Related Articles

Back to top button