Thursday , February 19 2026

भूपेश ने माधव सिंह ध्रुव के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 22 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज सुबह निधन हो गया।
श्री बघेल ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि स्वं श्री ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में मंत्री रहते हुए कमजोर खासकर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए काफी काम किया।
उन्होने श्री ध्रुव के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।